चीन के 7 जंगी जहाज हिंद महासागर में मौजूद, भारतीय नौसेना के टोही विमानों ने तस्वीरें लीं

चीन के सात युद्धपोत हिंद महासागर में नजर आए हैं।  इन्हें भारतीय नौसेना के टोही विमानों पी-8आई ने ट्रैक किया और तस्वीरें लीं। अमेरिका निर्मित पी-8आई विमान पनडुब्बी रोधी खुफिया प्रणाली से लैस हैं। चीन का 27 हजार टन वजनी और विमानवाहक युद्धपोत जियान-32 सितंबर की शुरुआत में दक्षिण हिंद महासागर में श्रीलंका के पास देखा गया है। 


 



पी-8आई ने जंगी जहाज के अलावा चीन की एक नौका को ट्रैक किया है। यह नौका चीन के एंटी-पायरेसी टास्क फोर्स का हिस्सा है। नौका को अदन की खाड़ी में चीन के व्यापारिक जहाजों को सोमालियाई समुद्री डाकुओं से सुरक्षा करने के लिए भेजा गया था। पी-8आई ने नौका की तस्वीर तब ली, जब वह हिंद महासागर से गुजर रही थी।