उज्जैन| शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी रविवार को 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा|
मीडिया प्रभारी विवेक सोनी ने बताया कि सुबह 8:00 बजे छत्री चौक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं 8:30 बजे कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा| इस दौरान मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी होगा| इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे|
71 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा