उज्जैन। काव्यार्चन साहित्यिक संस्था द्वारा गोष्ठी का आयोजन आर्य समाज में राष्ट्रीय पर्व ७१वें वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र कोठारी ‘मधुर’ थे। अध्यक्षता आर्यसमाज के पूर्व प्रधान डा. रामप्रसाद मालाकार ने की।
इस अवसर पर रचनाकार प्यारेलाल ‘आवारा’, दौलतसिंह दरबार, राजेश नायक ‘दुबले’, महेश सोनी, खूबचंद कलमोदिया, हरीश अंधेरिया, किशोर अलबेला, गिरधर नीमा, शिवदान सिंह सांवरे ने राष्ट्रीयता, देश, वीररस आदि की कविताएं प्रस्तुत की। गोष्ठी का आरंभ कवयित्री अनिता सोनी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन काव्यार्चन के संयोजक नरेश सोनी द्वारा किया गया।