उज्जैन। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को ७१ वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मीडिया प्रभारी विवेक सोनी ने बताया कि छत्री चौक पर शहर अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा झंडा वंदन किया गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जीतेंद्र गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमल पटेल द्वारा झंडा फहराया गया और पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार द्वारा संदेश का वाचन किया गया। अंत में मिठाइयां बांटते हुए उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ बटुकशंकर जोशी, पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, सेवादल पार्षद आजाद यादव, अध्यक्ष मनीष गोमे, प्रदेश सचिव चेतन यादव, कांग्रेस नेता योगेश शर्मा, अनंत नारायण मीणा, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन, जनपद जिला कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, रवि राय, राजहुजूर सिंह गौर पार्षद, माया त्रिवेदी, आत्माराम पटेल, कांग्रेस नेता मनीष शर्मा, दिनेश जैन, हाईकमान आनंद मीणा, धर्मेंद्र खूबचंदानी, अंकित सोनी, विवेक यादव, राजेश लश्करी, संजीव पटेल, राजेश तिवारी, हाफिज कुरेशी, विजय यादव, सुनील कछवाय, महेश सुगंधी, चिंतामन मालवीय, विवेक माहुरकर, सौरभ भारद्वाज, पार्षद माया त्रिवेदी पार्षद, बीनू कुशवाह, सुनील बंसल, अरुण रोजवानी, यशवंत अग्निहोत्री, संजय ठाकुर, जाहिद नूर, सुल्तानशाह लाला, अजीत सिंह ठाकुर, जय सिंह दरबार, लालचंद भारती, धीरज यादव, वरुण शर्मा, हर-हर वाला इकबाल भाई, भैरवगढ़ वाले, आकिब कुरैशी, पुरुषोत्तम नागराज, ओमप्रकाश लोट, राजेश व्यास, वासुदेव रावल, दीपक मेहरे, पुरुषोत्तम कहार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा, वार्ड अध्यक्ष सोनिया ठाकुर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया गणतंत्र दिवस